मेरठ : प्रशासन की नाक के नीचे चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, धमाके के बाद जागे अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। समर गार्डन में घर के अंदर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में एक साथ सिलसिले वार हुए तीन धमाकों के बाद हुई शमीमा की मौत के बाद अब जाकर जिला प्रशासन की नींद टूटी है। बीते एक साल से घर के अंदर पटाखों का धंधा चल रहा था। यहां से मवाना, सरधना, …

मेरठ, अमृत विचार। समर गार्डन में घर के अंदर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में एक साथ सिलसिले वार हुए तीन धमाकों के बाद हुई शमीमा की मौत के बाद अब जाकर जिला प्रशासन की नींद टूटी है। बीते एक साल से घर के अंदर पटाखों का धंधा चल रहा था। यहां से मवाना, सरधना, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, बागपत और शामली तक पटाखों की सप्लाई जा रही थी। उसके बाद भी पुलिस और प्रशासनिक विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इस मामले में आरोपी मुस्कीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इंतजार के घर पर बसरिया बागपत के सुहैल और सुनील आए हुए थे। उस समय इंतजार उनकी पत्नी घर से बाहर थे। सुहैल और सुनील के लिए इंतजार की बेटी चाय बनाने लगी। अभी तक जांच में सामने आया कि उसी समय गैस रिसाव होने लगा। रिसाव से गैस का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से मकान के अंदर रखे विस्फोटक पदार्थ में आग लग गई। विस्फोटक में आग लगने के बाद सिलेसिले वार तीन धमाखे हुए और मकान जमींदोज हो गया। उसके आसपास के दो मकान भी गिर गए।

पुलिस की जांच में सामने आया कि इंतजार के मकान के आधे हिस्से को बरसिया के मुस्तकीम ने किराए पर ले रखा था, जिसमें वह एक साल से पटाखें बनाने का धंधा कर रहा था। पटाखों की सप्लाई भी देहात क्षेत्र के अलावा असपास के करीब चार जनपदों में दे रहे थे। अभी जांच में सामने आया कि बरसिया के रहने वाले सुनील और सुहैल भी पटाखों की सप्लाई लेने आए थे।

यह भी पढ़ें –बिहार: घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत

संबंधित समाचार