गुवाहाटी में होटल के बाहर आकर बोले एकनाथ शिंदे, हम अब भी शिवसेना में हैं, हम हिंदुत्व को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले एकनाथ शिंदे ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि, हम अब भी शिवसेना में हैं। हम शिवसेना को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं हैं। वहीं महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी …

मुंबई। गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले एकनाथ शिंदे ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि, हम अब भी शिवसेना में हैं। हम शिवसेना को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं हैं। वहीं महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुँच सकते हैं।

कुछ देर पहले अपने घर से निकल चुके हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर महाराष्ट्र कि मौजूदा राजनैतिक हालात कि जानकारी देंगे। इसके बाद ही भाजपा का अगला कदम तय होगा। वकील महेश जेठमालानी भी दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुँच रहे हैं। चर्चा ये भी है कि जेठमालानी फडणवीस के साथ ही दिल्ली गये हैं। जेठमलानी राज्य सभा सांसद भी हैं।

ये भी पढ़ें- बागी विधायकों पर संजय राउत का हमला लगातार जारी, बोले- जहालत एक किस्म की मौत होती है और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें

संबंधित समाचार