पीएम मोदी ने G-7 Summit में नेताओं को गिफ्ट में दी भारत की सांस्कृतिक विरासत, देखें किसे दिया क्या गिफ्ट?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में जी-7 समिट में हिस्सा लेने के दौरान वहां पहुंचे कई बड़े नेताओं को कुछ खास तोहफे दिए। जो कि खास गिफ्ट यूपी के ओपीओडी स्किम का हिस्सा है। पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो , …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में जी-7 समिट में हिस्सा लेने के दौरान वहां पहुंचे कई बड़े नेताओं को कुछ खास तोहफे दिए। जो कि खास गिफ्ट यूपी के ओपीओडी स्किम का हिस्सा है। पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो , फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों को उपहार भेंट किए।
किसे दिया क्या गिफ्ट?
- पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को प्लेटिनम पेंटेड हैंड पेंटेड टी सेट गिफ्ट किया।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को उत्तर प्रदेश में नजिमाबाद की मशहूर ब्लैक पॉटरी पीस भेंट की। वहीं प्रधानमंत्री ने जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ को मुरादाबाद का मेटल मरोडी नक्काशी वाला मटका उपहार में दिया।

- अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ की नंदी-थीम वाली डोकरा कलाकृति भेंट की।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को लाकरवेयर से बना राम दरबार गिफ्ट किया।

- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कश्मीर से भारतीय हाथ से बुना हुआ रेशमी कालीन।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनी खास गुलाबी मीनाकारी ब्रोच और कफलिंक सेट भेंट किया।

-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 समिट के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बुलंदशहर का खास प्लैटिनम पेंटिड हैंड पेंट टी सेट गिफ्ट दिया।
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लखनऊ से गई जरदोजी के डिब्बे में आईटीआर की बोतलें दीं।
- इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी को आगरा की एक मार्बल इनले टेबल टॉप।
- जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का मेटल मरोडी नक्काशी वाला मटका।
- सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल को पीएम ने सीतापुर की मूंज की टोकरियां और कपास की दरियां।
ये भी पढ़ें : G7 Summit : पीएम मोदी जो बाइडेन, जस्टिन ट्रूडो और इमैनुएल मैक्रों से मिले, ऐसी दिखी गर्मजोशी
