रामपुर: अजीमनगर में ठेकेदार के घर से दस लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में चोर ठेकेदार के घर को निशाना बनाकर वहां से करीब चार लाख की नकदी सहित दस लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने के बाद परिजन घर का नजारा देखकर घबरा गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मौका मुआयना …

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में चोर ठेकेदार के घर को निशाना बनाकर वहां से करीब चार लाख की नकदी सहित दस लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने के बाद परिजन घर का नजारा देखकर घबरा गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद वहां से लौट आई। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव इमरता निवासी जाने आलम हल्द्धानी में ठेकेदारी का काम करता है। रोजाना की तरह वह परिवार के साथ आंगन में सो रहा था। आधी रात के बाद चोर मौका दरवाजे के सहारे घर के अंदर घुस गए। उसके बाद चोर वहां से दोनों भाइयों की करीब तीन लाख 56 हजार की नकदी और साढ़े नौ तोले सोने के जेवर और सवा किलो चांदी और पीतल तांबे के बर्तन सहित करीब दस लाख का माल समेट कर ले गए।

दिन निकलने पर जब परिजन कमरें में गए,तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोग भी आ गए। बाद में पुलिस भी आ गई,मौका मुआयना करने के बाद वहां से चली गई।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- एलन मस्क के ट्विटर पर 100 मिलियन हुए फॉलोअर्स, सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले छठे व्यक्ति

संबंधित समाचार