जर्मनी से यूएई पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने किया स्वागत
नई दिल्ली। जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। इस मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट पहुंचते ही राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने गले मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। …
नई दिल्ली। जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। इस मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट पहुंचते ही राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने गले मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी UAE के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त भी करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में एक बैठक भी की।
I am touched by the special gesture of my brother, His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, of coming to welcome me at Abu Dhabi airport. My gratitude to him. @MohamedBinZayed pic.twitter.com/8hdHHGiR0z
— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2022
नाहयान का लंबी बीमारी के बाद 13 मई को निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। नाहयान 2004 से सत्ता पर काबिज थे। मोदी ने नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा महान और दूरदर्शी राजनेता करार दिया था, जिनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए।
मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर केंद्रित कई मामलों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए की गई जर्मनी की यात्रा समाप्त की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के स्थायी समाधानों पर दो दिन तक उपयोगी वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी अब अबू धाबी रवाना होंगे, जहां वह कुछ देर रुकेंगे। इसके बाद वह नई दिल्ली पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने G-7 Summit में नेताओं को गिफ्ट में दी भारत की सांस्कृतिक विरासत, देखें किसे दिया क्या गिफ्ट?
