यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूसी मिसाइल हमला, UNSC ने बुलाई आपात बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्रेमेनचुक। यूक्रेन के क्रेमेनचुक स्थित भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल पर रूस के मिसाइल हमले के बाद बचाव दल मंगलवार को मलबे में लोगों को तलाश करता दिखा। इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। यूक्रेन के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमले पर …

क्रेमेनचुक। यूक्रेन के क्रेमेनचुक स्थित भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल पर रूस के मिसाइल हमले के बाद बचाव दल मंगलवार को मलबे में लोगों को तलाश करता दिखा। इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। यूक्रेन के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमले पर चर्चा के लिए मंगलवार को न्यूयॉर्क में एक आपात बैठक बुलाई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस हमले को यूरोपीय इतिहास के सबसे दुस्सासहपूर्ण हमलों में से एक बताया। राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि क्रेमेनचुक शहर में मॉल में दोपहर के वक्त 1,000 से अधिक खरीदार और कर्मचारी थे, लेकिन इसमें से अधिकतर भागने में सफल रहे। हालांकि, हमले के बाद मलबे से काले धुएं और धूल के गुबार के साथ नारंगी रंग की आग की लपटें उठीं। आग को बुझा दिया गया है, लेकिन इसके घंटों बाद भी मलबे से काले धुएं का उठना अब भी जारी है।

बचावकर्मियों द्वारा सुलगते मलबे में छानबीन शुरू करने के बाद हताहतों की संख्या बढ़ गई। क्षेत्रीय गवर्नर दिमित्रो लुनिन ने कहा कि कम से कम 18 लोग मारे गए और 59 लोगों ने चिकित्सीय सहायता मांगी। सहायता मांगने वालों में से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के पीड़ितों के लिए इस क्षेत्र में मंगलवार को शोक दिवस घोषित किया गया। आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी वोलोदिमिर हिचकन ने कहा, ‘‘हम इमारत के अवशेष को तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि वहां मशीनरी को पहुंचाया जा सके, क्योंकि उन्हें हाथ से अलग करना असंभव है।’’ इस हमले के बाद रूस के संयुक्त राष्ट्र में स्थायीय प्रतिनिधि दिमित्री पॉलींस्की ने ट्विटर पर दावा किया कि यह घटना यूक्रेन के उकसावे का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:- शक्तिफार्म: भालू ने किया युवक पर हमला, बाल-बाल बची जान

रूस ने नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने से लगातार इनकार किया है, इसके बावजूद रूसी हमलों में शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, अस्पताल और इमारतों को निशाना बनाया गया है। रूसी सेना ने मंगलवार को ओखाकीव के काला सागर शहर में ताजा हमला किया जिससे एक इमारत का अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि छह वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में छह लोग घायल हुए जिसमें चार बच्चे शामिल हैं। घायल बच्चों में से एक बच्चा अचेत अवस्था (कोमा) में है। इस बीच अमेरिका वायु रक्षा प्रणाली की जेलेंस्की की मांग के जवाब में तैयारी करता दिखाई दिया। नाटो ने अपने तीव्र-प्रतिक्रिया बलों के आकार को लगभग आठ गुना यानी 3,00,000 सैनिक तक बढ़ाने की योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें:-फ्रांस में फिर मंडराया कोरोना का साया, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाने की अपील

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा