ब्रिटिश नियंत्रण से चीनी शासन में लौटने की 25वीं वर्षगांठ पर हांगकांग का दौरा करेंगे जिनपिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगकांग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हांगकांग के ब्रिटिश नियंत्रण से चीनी शासन में लौटने की 25वीं वर्षगांठ पर यहां का दौरा करेंगे। हांगकांग पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। सहायक पुलिस आयुक्त लुई काम-हो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शी शुक्रवार को कई आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कोरोना वायरस महामारी …

हांगकांग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हांगकांग के ब्रिटिश नियंत्रण से चीनी शासन में लौटने की 25वीं वर्षगांठ पर यहां का दौरा करेंगे। हांगकांग पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। सहायक पुलिस आयुक्त लुई काम-हो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शी शुक्रवार को कई आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कोरोना वायरस महामारी के करीब ढाई साल पहले सामने आने के बाद शी की मुख्य भूमि से बाहर यह पहली यात्रा होगी। उनकी यात्रा ऐसे समय होगी जब हांगकांग वायरस से संक्रमण के एक नए दौर का सामना कर रहा है। ब्रिटेन ने हांगकांग एक जुलाई, 1997 को चीन को लौटा दिया था। पुलिस के अनुसार शी की सुरक्षा के लिए सख्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे और समारोह स्थल के आसपास सड़कों को बंद कर दिया जाएगा।

उस क्षेत्र में पहले ही अवरोधक (बैरियर) लगा दिए गए हैं। लुई ने कहा कि ऐसी किसी भी चीज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे सुरक्षा प्रभावित होती हो। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के आचरण से जीवन या संपत्ति के लिए खतरा पैदा होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूसी मिसाइल हमला, UNSC ने बुलाई आपात बैठक

संबंधित समाचार