जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब होगी तमिल, संस्कृत व नेपाली की भी होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा है कि विश्वविद्यालय में ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ भाषा केंद्र की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों में विभिन्न भाषाओं का ज्ञान व रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है। इसमें भाषा केंद्र के माध्यम से पड़ोसी …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा है कि विश्वविद्यालय में ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ भाषा केंद्र की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों में विभिन्न भाषाओं का ज्ञान व रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है। इसमें भाषा केंद्र के माध्यम से पड़ोसी नेपाली भाषा के साथ ही तमिल, संस्कृत व हिंदी भाषा को आगामी जुलाई से पढ़ाया जायेगा।

कुलपति ने मंगलवार को कहा कि एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स व द्विवर्षीय डिप्लोमा कोर्स के तहत इन भाषाओं की ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों ही माध्यमों से पढ़ाई हाेगी। यहां पूर्वांचल के साथ ही अन्य प्रदेशों के भी छात्र आकर पढ़ाई कर सकेंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इस कोर्स के संचालन के लिए पाठ्यक्रम का निर्धारण किया जा रहा है। इसमें तीन व छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स एवं एक से दो साल के डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 21 जनवरी 2021 को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस भाषा केंद्र’ की स्थापना की गई। यहां पर विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों को अनुवाद करने का काम किया जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश में संचालित यूपी कालेज वाराणसी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मुरादाबाद कालेज, आगरा, गोरखपुर आदि विश्वविद्यालयों में स्थापित भाषा केंद्रों की निगरानी का नोडल केंद्र बनाया गया है। यह सभी के निरीक्षण व मूल्यांकन का दायित्व निभा रहा है।

यह भी पढ़ें:-भारतीय ज्ञान परंपरा को राप्ती की तरह सींच रहा गोरखपुर विश्वविद्यालय: राजनाथ सिंह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म