रुद्रपुर: जिले के विभिन्न थानों में 35 पुरुष व 4 महिला सिपाहियों को मिली तैनाती
रुद्रपुर, अमृत विचार। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने विभिन्न जनपदों से स्थानातंरित होकर आये पुरुष व महिला सिपाहियों को तैनाती दी गई है। जिसके बाद पुलिस लाइन से 35 पुरुष व 4 महिला सिपाहियों को जिले के विभिन्न थाना व चौकियों में भेजा गया है। एसएसपी ने सभी सिपाहियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए …
रुद्रपुर, अमृत विचार। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने विभिन्न जनपदों से स्थानातंरित होकर आये पुरुष व महिला सिपाहियों को तैनाती दी गई है। जिसके बाद पुलिस लाइन से 35 पुरुष व 4 महिला सिपाहियों को जिले के विभिन्न थाना व चौकियों में भेजा गया है।
एसएसपी ने सभी सिपाहियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए भी निर्देशित किया है। जारी सूची अनुसार पुलिस लाइन से कांस्टेबल बलवंत सिंह, गिरीश लाल, हयात चंद्र व महिला कांस्टेबल हेमलता को थाना रुद्रपुर, जगदीश चंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह दिगारी व मनोज कुमार को थाना खटीमा, भवान सिंह व अजीत कुमार को थाना झनकईया, रणजीत राम आर्य को थाना बाजपुर, दीपक सिंह नेगी, राजेंद्र रौतेला, राजेंद्र गोस्वामी, संतोष कुमार यादव व दरबान सिंह को थाना सितारगंज, गणेश कुमार, श्यामसुंदर बिष्ट व दीपक सक्ता को थाना दिनेशपुर, मनोज मेहरा, महेश चंद, चरण सिंह व हेमा सुयाल को थाना पुलभट्टा, सविता टम्टा, अशोक कुमार, मोहन सिंह रावत व राजेंद्र सिंह को थाना पंतनगर, पंकज रावत व कैलाश जोशी को थाना जसपुर, मदन सिंह धामी, चंदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, दिनेश तिवारी व जयशंकर टम्टा को थाना नानकमत्ता, विजय गोस्वामी व शिशिर शाह को थाना ट्रांजिट कैंप और मोहन सिंह बोरा, लक्ष्मण कुमार, कुंदन सिंह व गायत्री कार्की को थाना गदरपुर भेजा गया है।
