हॉकी प्रतियोगिता: मध्यप्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड की टीम
काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड की पुरुष हॉकी ने टीम मध्य प्रदेश की टीम को हराकर अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 21 से 30 जून तक भोपाल मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को उत्तराखंड और मध्य प्रदेश …
काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड की पुरुष हॉकी ने टीम मध्य प्रदेश की टीम को हराकर अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 21 से 30 जून तक भोपाल मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। बेहतर प्रदर्शन उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश की टीम को 9-1 से पराजित कर दिया।
उत्तराखंड टीम कप्तान वरुण बेलवाल ने पांच, महेश्वर ने तीन, अशोक एवं मोहित ने एक-एक गोल किया। इससे पूर्व उत्तराखंड की टीम ने अपने पूल में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
टीम कप्तान उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि उत्तराखंड की टीम के सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को उत्तराखंड और इंदौर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। उत्तराखंड की हॉकी टीम के सेमी फाइनल में पहुंचने पर खेल मंत्री रेखा आर्या, खेल सचिव अभिनव कुमार, खेल निदेशक जीएस रावत, संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र भट्ट, एसके सारकी, उप निदेशक मनोज शर्मा, एसके डोभाल, जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग, राजेश ममगाई, अख्तर अली, रशिका सिद्दीकी, रवि रौतेला आदि ने बधाई दी है।
