WWE की एंकर ने खुद को बताया ‘प्रोडक्ट ऑफ रेप’, कहा- नहीं जानती कौन है पिता
नई दिल्ली। WWE की महिला एंकर कायला ब्राक्सटन ने खुद को ‘प्रोडक्ट ऑफ रेप’ बताया है। उन्होंने ने खुलासा किया कि मेरी मां के साथ रेप हुआ था। वो प्रेंग्नेट हो गईं और फिर मैं इस दुनिया में आई। आज भी नहीं जानती कि मेरे पिता कौन हैं। दरअसल, कायला का ये बयान अमेरिकी सुप्रीम …
नई दिल्ली। WWE की महिला एंकर कायला ब्राक्सटन ने खुद को ‘प्रोडक्ट ऑफ रेप’ बताया है। उन्होंने ने खुलासा किया कि मेरी मां के साथ रेप हुआ था। वो प्रेंग्नेट हो गईं और फिर मैं इस दुनिया में आई। आज भी नहीं जानती कि मेरे पिता कौन हैं। दरअसल, कायला का ये बयान अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त करने के बाद आया है। 31 साल की ब्राक्सटन WWE की मशहूर एंकर हैं। उन्होंने हाल ही में ट्वीट में खुद को ‘Product Of Rape’ बताया और अमेरिका में गर्भपात पर रोक लगाए जाने का विरोध किया है।

WWE की फेमस एंकर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘मैं रेप की देन हूं। एक अजनबी ने मेरी मां के साथ दुष्कर्म किया था। आज तक मुझे नहीं पता चला कि मेरे बॉयलॉजिकल पिता कौन हैं। मेरी मां ने मुझे जन्म देना चुना, क्योंकि ये उनकी इच्छा थी। इसलिए नहीं कि कानून ने उन्हें ऐसा करने के लिए विवश किया। कायला ब्राक्सटन का कहना है कि बच्चे को जन्म देना है या नहीं ये महिला का अधिकार है।
कानून बनाकर कोई नियम नहीं थोपा जाना चाहिए। बच्चे को जन्म देना महिला की सेहत, जिंदगी से जुड़ा हुआ मसला है। ब्राक्सटन ने कहा- ‘हमारे पास अपनी चॉइस होनी चाहिए। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाले पांच दशक पुराने फैसले को पलट दिया है। इसी के साथ अमेरिका में गर्भपात का 50 साल पुराना संवैधानिक संरक्षण समाप्त हो गया है। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी किया।
ये भी पढ़ें:- हरदोई : दबंगों ने पुश्तैनी ज़मीन पर किया कब्ज़ा, विरोध पर महिलाओं को निर्ममता से पीटा
