बहराइच: ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान, अनाथ हो गए बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के रेतीपुरवा गांव निवासी ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीण की मौत से उसके पांच बेटे अनाथ हो गए। मालूम हो कि दो माह पूर्व ही मृतक की पत्नी की भी मौत हो गई थी। गोंडा जनपद के मनकापुर निवासी रमन (32) पुत्र चिंतामणि 10 वर्ष …

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के रेतीपुरवा गांव निवासी ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीण की मौत से उसके पांच बेटे अनाथ हो गए। मालूम हो कि दो माह पूर्व ही मृतक की पत्नी की भी मौत हो गई थी।

गोंडा जनपद के मनकापुर निवासी रमन (32) पुत्र चिंतामणि 10 वर्ष पूर्व परिवार के साथ जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फरदा सुमेरपुर के रेती पुरवा गांव में रहने आ गया। तब से वह परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बेटी व दो बेटे हैं। रमन के पत्नी की मौत दो माह पूर्व हो गई थी। तब से वह काफी परेशान रहता था।

मंगलवार रात नौ बजे उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माता पिता की मौत से सभी बच्चे अनाथ हो गए हैं। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

पढ़ें-उन्नाव : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भयानक हादसा, चलती बस का निकला पहिया, 26 यात्री घायल

संबंधित समाचार