रामपुर: SP बोले- मेरा बस चले तो मैं ऐसी लड़कियों के माता-पिता को जेल भेज दूं, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यूपी के रामपुर जनपद के एसपी अशोक कुमार कह रहे हैं कि अगर किसी की लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है तो उसमें गलती माता-पिता की है, मेरा बस चले तो मैं उसके माता-पिता को भी जेल भेज दूं। बता दें कि …

रामपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यूपी के रामपुर जनपद के एसपी अशोक कुमार कह रहे हैं कि अगर किसी की लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है तो उसमें गलती माता-पिता की है, मेरा बस चले तो मैं उसके माता-पिता को भी जेल भेज दूं।

बता दें कि रामपुर में पुलिस और जिले के प्रबुद्ध जनों, बुद्धिजीवियों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित इस सदभावना संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने पुलिस एवं संभ्रांत व्यक्तियों को सद्भावना, प्रेम, भाईचारे का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी आप से बड़ा है तो उसे मान सम्मान दीजिए और पुलिसकर्मियों से कोई व्यक्ति बड़ा है तो उसे मान सम्मान देना पड़ेगा।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने जिले के संभ्रांत, गणमान्य व्यक्तियों से सीधा संवाद किया। एसपी अशोक कुमार द्वारा सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्म गुरूओं, पार्षदों, बुद्धिजीवियों एवं स्वयं सेवी संगठनों के व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जनता से संवाद करने के लिए सीधा माध्यम है, जिसके जरिए जनता से बात करने का प्रयास किया गया। इसी बीच पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने एक ऐसा बयान दे दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने क्या कुछ कहा आप भी नीचे दिए गए वीडियो में देखिये।

 

देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें : बरेली: उदयपुर घटना पर बोले मौलाना तौकीर रज़ा, मेरे समाज के लोगों ने ये जुर्म किया है, मैं समझता हूं मैं जिम्मेदार हूं, मुझे सजा मिलनी चाहिए

संबंधित समाचार