लखनऊ : योगी सरकार ने लगाई कॉलेजों पर लगाम, नहीं वसूल सकेंगे मनमानी फीस
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में प्राइवेट कॉलेजों के ऊपर योगी सरकार ने लगाम कसी है। सरकार ने मनमानी फीस लेने कि चली आ रही परंपरा को बंद करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। योगी सरकार बीटेक-एमटेक-एमबीए-एनसीए-बी.फार्मा-एम.फार्मा-डिप्लोमा सहित कई कोर्सों की फीस निर्धारित करने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार द्वारा गठित प्रवेश …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में प्राइवेट कॉलेजों के ऊपर योगी सरकार ने लगाम कसी है। सरकार ने मनमानी फीस लेने कि चली आ रही परंपरा को बंद करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
योगी सरकार बीटेक-एमटेक-एमबीए-एनसीए-बी.फार्मा-एम.फार्मा-डिप्लोमा सहित कई कोर्सों की फीस निर्धारित करने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार द्वारा गठित प्रवेश और फीस नियमन समिति ने प्रस्तावित फीस का विवरण जारी करते हुए सभी संस्थाओं के इस पर आपत्ति के लिए 30 दिन का समय दिया है। यदि संस्थान 30 दिन के अंदर आपत्ति नहीं देते हैं तो सरकार मान लेगी कि उन्हें इस फीस पर कोई आपत्ति नहीं है।
उत्तर प्रदेश प्रवेश और फीस नियम समिति, प्राविधिक शिक्षा विभागने 23 जून 2022 को जारी आदेश में कहा कि ये शुल्क एक वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2022-23) के लिए मान्य होंगे।
समिति ने सभी डिग्री-डिप्लोमा स्तरीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे मानक शुल्क से सहमत हों या असहमत अपना विकल्प आनलाइन माध्यम से जरूर बता दें। जो संस्थान 30 दिन के अंदर ऐसा नहीं करेंगे मान लिया जाएगा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
यह भी पढ़ें –यूपी में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने किए 11 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
