दिग्गज अदाकारा रेखा से तुलना किए जाने पर खुश हुईं उर्वशी रौतेला, कहा- खुशनसीब महसूस कर रही हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में उमंग अवॉर्ड्स 2022 में क्लासिकल डांस करते हुए परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस के बाद एक्ट्रेस की तुलना रेखा से होने लगी, जिससे वह फूली नहीं समा रही हैं। ‘उमंग’ अवॉर्ड्स के दौरान उर्वशी ने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के गाने ‘मेरे ढोलना’ पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में उमंग अवॉर्ड्स 2022 में क्लासिकल डांस करते हुए परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस के बाद एक्ट्रेस की तुलना रेखा से होने लगी, जिससे वह फूली नहीं समा रही हैं।

‘उमंग’ अवॉर्ड्स के दौरान उर्वशी ने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के गाने ‘मेरे ढोलना’ पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी। इसी परफॉर्मेंस पर उनकी तुलना रेखा से की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं सच में बेहद खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं क्योंकि मेरी तुलना लोगों ने मेरी फेवरिट ऐक्ट्रेस रेखा जी से की है। मैं इसके बाद बेहिसाब खुश हूं।

उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बैकस्टेज रिहर्सल का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। इसमें वह भारी-भरकम मेकअप और कलरफुल साड़ी में नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

उन्होंने काफी गहने भी बहने हुए हैं और उनके सिर में फूलों का गजरा नजर आ रहा है। उर्वशी की आने वाली फिल्मों में ‘दिल है ग्रे’, ‘ब्लैक रोज’ और तमिल फिल्म ‘द लेजेंड’ शामिल है।

पढ़ें-‘शाबाश मिट्ठू’ का गाना ‘फतेह’ रिलीज, 15 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

संबंधित समाचार