अयोध्या: महापौर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक, निर्बल वर्ग को दिया यह बड़ा तोहफा
अयोध्या। नगर निगम कार्यकारिणी की बुधवार को अहम बैठक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई नीतिगत फैसलों के साथ निर्बल आवासों की रजिस्ट्री के लिए छूट का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में सड़क निर्माण के दौरान आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य …
अयोध्या। नगर निगम कार्यकारिणी की बुधवार को अहम बैठक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई नीतिगत फैसलों के साथ निर्बल आवासों की रजिस्ट्री के लिए छूट का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में सड़क निर्माण के दौरान आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य पार्षदों ने भी विभिन्न बिंदुओं को बैठक में रखा।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि निगम कार्यकारिणी ने अमानीगंज में बने निर्बल वर्ग के 36 मकानों को आवंटित कर दिया है। उन्हें एक माह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि एक माह में निर्बल आवास के आवंटी रजिस्ट्री करा लेते हैं तो उन्हें ब्याज में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी। यदि एक माह बाद रजिस्ट्री कराते हैं तो छूट से वंचित हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा थी कि सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए शपथ ली जायेगी, जिसके क्रम में सभी ने सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की शपथ ली। उन्होंने बताया कि इसे लेकर नगर निगम की ओर से तीन जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग व बिक्री पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। महापौर ने कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव आए जिन पर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम नगर के चहुंमुखी विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील हैं।
सफाई पर गंभीरता से चल रहा काम
महापौर ने कहा कि बारिश से पहले ही नालों की सफाई पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। लगभग अधिकांश नालों की एक चक्र सफाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कई जगह से समस्या की सूचना है इस संबंध में संबंधित कार्यदायी संस्था से बातचीत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उप सभापति बृजेन्द्र सिंह और कार्यकारिणी सदस्य पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: महापौर ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत घर-घर दी दस्तक, लक्ष्मणघाट वार्ड में परखी जनसमस्याएं
