बहराइच : नशे के लिए चूहा मारने की दवा और सल्फास मिला रहे शराब कारोबारी, पकड़ी गयी दो सौ लीटर मिलावटी शराब
बहराइच, अमृत विचार। जिला आबकारी अधिकारी ने एसएसबी जवानों के साथ लखीमपुर से आ रही अवैध शराब को सुजौली में बरामद किया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि शराब निर्माण में नशा बढ़ाने के लिए सल्फास और चूहा मार दवा मिलाई जा रही है। इसके सेवन से लोगों की …
बहराइच, अमृत विचार। जिला आबकारी अधिकारी ने एसएसबी जवानों के साथ लखीमपुर से आ रही अवैध शराब को सुजौली में बरामद किया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि शराब निर्माण में नशा बढ़ाने के लिए सल्फास और चूहा मार दवा मिलाई जा रही है। इसके सेवन से लोगों की जान जा सकती है।
सुजौली थाना क्षेत्र में गिरिजापूरी बैराज के पास रेल पटरी के निकट अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना मिली। इस पर जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने एसएसबी 70वीं बटालियन के जवानों के साथ बुधवार सुबह चार बजे छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो बाइक पर 200 लीटर शराब बरामद हुई। लेकिन मौके से शराब निर्माण करने वाले तस्कर बाइक से फरार हो गए।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद शराब की जांच कराई गई तो शराब में नशा की मात्रा बढ़ाने के लिए सल्फास और चूहा मार दवा मिलाए जाने की पुष्टि हुई। लवानिया ने कहा कि शराब की खेप लखीमपुर से भी बहराइच में सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे शराब के सेवन से लोगों की जान भी जा सकती है। बताया कि लोग जहर से युक्त बने शराब का सेवन कतई न करें।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दो दिन पूर्व भी इसी स्थान से शराब बरामद हुई थी, लेकिन आरोपी सभी फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग का एक कर्मी लोगों को जानकारी दे देता है। साथ ही क्षेत्र की पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
यह भी पढ़ें – राजस्थान में ट्रक से 40 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
