हरदोई : अज्ञात महिलाओं ने ज्वैलर की दुकान से चुराए जेवर, सीसीटीवी से पुलिस लगा रही सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव निवासी रामानंद तिवारी की अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव में सर्राफ की दुकान है। बुधवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दो अज्ञात महिलाएं आयी और खरीदारी करने की बात कही। जिस पर दुकानदार ने महिलाओं को सोने के आभूषण दिखाए। जिसमें से दोनों …

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव निवासी रामानंद तिवारी की अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव में सर्राफ की दुकान है। बुधवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दो अज्ञात महिलाएं आयी और खरीदारी करने की बात कही।

जिस पर दुकानदार ने महिलाओं को सोने के आभूषण दिखाए। जिसमें से दोनों अज्ञात महिलाओं ने 8 ग्राम बजन के 2 जोड़ी सोने के टॉप्स व एक सोने का पेंडल कीमत करीब 45 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई।

घटना सीसीटीवी कैमरे में में कैद हो गई। मामले की सूचना अरवल पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर नहीं पहुंची तो दुकानदार ने क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी को घटना की जानकारी दी।

सीओ के निर्देश पर बाद हरकत में आई पुलिस लेकिन पुलिस 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित घटनास्थल पर एक घंटे बाद पहुंची। अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: पैरोल पर छूटा जेजे हत्याकांड का गुनहगार हल्द्वानी से फरार

संबंधित समाचार