गोंडा: रंगदारी देने से कर्मचारी ने किया मना तो दबंग ने कर दी पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा/ करनैलगंज। नगर की मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी पर तैनात कर्मचारी से रंगदारी मांगने पहुंचे एक दबंग ने रंगदारी देने से मना करने पर युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब गैस एजेंसी कर्मी गोदाम से एजेंसी कार्यालय पहुंचा तो वहां भी पहुंचकर दबंग ने उसे मारा पीटा। वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। …

गोंडा/ करनैलगंज। नगर की मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी पर तैनात कर्मचारी से रंगदारी मांगने पहुंचे एक दबंग ने रंगदारी देने से मना करने पर युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब गैस एजेंसी कर्मी गोदाम से एजेंसी कार्यालय पहुंचा तो वहां भी पहुंचकर दबंग ने उसे मारा पीटा। वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्द किया है।

करनैलगंज के मनोकामनाएं इंडेन गैस एजेंसी पर प्रियांशु कुमार निवासी जरवल रोड बहराइच नौकरी करता है। कोतवाली में दी गई तहरीर में उसने कहा है कि वह गैस एजेंसी की बुकिंग ऑफिस कटरा रोड पर बैठता है। गौरव खुर्द निवासी बजरंगी सिंह गोदाम कर्मियों से वसूली के लिए रुपए मांगते रहते थे और जान से मारने की धमकी भी देते रहते थे।

बुधवार को बजरंगी सिंह गोदाम पर पहुंचे और उससे रुपए मांगने लगे। जब उसने मना किया तो गाली गलौज करते हुए उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर धमकी देते हुए भाग गए। जब वह गोदाम से गैस एजेंसी पहुंचा तो वहां पहुंचकर पुनः उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़ित प्रियांशु की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 व 386 के तहत आरोपी बजरंगी सिंह निवासी ग्राम गौरवा खुर्द कोतवाली करनैलगंज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी वीडियो और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े:-लखनऊ : महिला डॉक्टर से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी

संबंधित समाचार