हरदोई: दुष्कर्म को आरोपी प्रधान पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस ने आखिरकार तिकड़म के सहारे बचते फिर रहे दुष्कर्मी प्रधान पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। इसे ले कर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताते चलें कि टड़ियावां थाने के साखिन गांव की प्रधान के पति छोटे गाज़ी उर्फ हसीब 24 मई को दलित महिला से दुष्कर्म करने …

हरदोई। पुलिस ने आखिरकार तिकड़म के सहारे बचते फिर रहे दुष्कर्मी प्रधान पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। इसे ले कर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताते चलें कि टड़ियावां थाने के साखिन गांव की प्रधान के पति छोटे गाज़ी उर्फ हसीब 24 मई को दलित महिला से दुष्कर्म करने के बाद से फरार चल रहा था।

बताया जाता है कि अपने रसूख का बेजा इस्तेमाल करने वाला प्रधान पति बचने के लिए तमाम रास्ते तलाशने में जुटा हुआ था। इतना सब होने के बाद भी वह पुलिस से नहीं बच पाया। आखिरकार मंगलवार की देर शाम पुलिस ने उसे दबोच लिया। टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया है कि दुष्कर्मी प्रधान पति को जेल भेज दिया गया है।इसे ले कर इलाके में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।

यह भी पढ़ें:-रुडकी: मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ खाली

संबंधित समाचार