अलीगढ़ : आवारा पशु को बचाने में जेई की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले में आवारा पशु लोगों के लिए आफत का सबब बने हैं। इनकी वजह से लोगों के जेहन में दुर्घटनाओं का खौफ बना हुआ है। इसी कड़ी में आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक जेई की मौत हो गई। घायल हालत में जेई को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों …

अलीगढ़। जिले में आवारा पशु लोगों के लिए आफत का सबब बने हैं। इनकी वजह से लोगों के जेहन में दुर्घटनाओं का खौफ बना हुआ है। इसी कड़ी में आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक जेई की मौत हो गई। घायल हालत में जेई को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि अलीगढ़ कोतवाली के बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार बैंक कॉलोनी निवासी अमित कुमार (32) जूनियर इंजीनियर थे। मंगलवार की देर रात वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच मडराक क्षेत्र के सिहौर रजवाहे के पास एक आवारा सांड उनकी बाइक के सामने आ गया। अमित की बाइक तेज रफ्तार में थी। सांड को बचाने के लिए वह अपना नियंत्रण खो बैठे और बाइक सीधे सांड से टकरा गई। जिस वजह से वह लहूलुहान हो गए। आनन-फानन ग्रामीणों ने जख्मी जेई को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जेई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- रामपुर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

संबंधित समाचार