लखनऊ: वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सिपाहियों को डीसीपी ने किया लाइन हाजिर
लखनऊ। बीबीडी थाने में तैनात दो सिपाहियों का सरेआम वाहन चालकों से नो एट्री में प्रवेश के लिए वसूली करते सोशल साइट पर क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। वीडियो का संज्ञान लेकर बुधवार को डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। …
लखनऊ। बीबीडी थाने में तैनात दो सिपाहियों का सरेआम वाहन चालकों से नो एट्री में प्रवेश के लिए वसूली करते सोशल साइट पर क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। वीडियो का संज्ञान लेकर बुधवार को डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले के जांच के निर्देश दिए हैं।
वायरल वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। गत दिनों एक के बाद एक कुल दो वीडियो वारयल किए गए। वीडियो में विकास तिवारी और आत्मदेव नाम के सिपाहियों के नाम सामने आए थे। इस बीच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल में कार्रवाई नहीं हो पाई थी। बुधवार को डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने वीडियो का संज्ञान लिया।
प्रारंभिक जांच के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, दोनों सिपाहियों विकास तिवारी और आत्मदेव द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एडीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि वीडियो की जांच करवाई गई है। इसमें दोनों सिपाहियों की गतिविधियां संदिग्ध दिख रही है।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर: स्योहारा थानाध्यक्ष, दो दरोगा और चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
