हैदराबाद में पीएम मोदी और अमित शाह को मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार, नुपुर शर्मा की टिप्पणी से था नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। हैदराबाद में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी मिली है। हालांकि धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। दरअसल यहां की ओल्ड सिटी के एक छोटी पार्टी के नेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिर काटने …

हैदराबाद। हैदराबाद में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी मिली है। हालांकि धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। दरअसल यहां की ओल्ड सिटी के एक छोटी पार्टी के नेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिर काटने की धमकी देने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की टिप्पणी से नाराज था आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इंकलाब-ए-मिला का राष्ट्रीय संयोजक बताने वाला अब्दुल मजीद अत्तार, पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा प्रवक्ताओं की टिप्पणियों से नाराज था। उसने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आरएसएस और भाजपा के शीर्ष नेताओं से टिप्पणियों के लिए माफी मांगने या सिर कलम करने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है। उसकी पोस्ट में मोदी और योगी के पोस्टर भी थे। जिसके बाद मुगलपुरा पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट के आरोप में अतर को गिरफ्तार कर लिया।

2 और 3 जुलाई को हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है
गौरतलब है कि अतर की गिरफ्तारी 2 और 3 जुलाई को हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से कुछ दिन पहले हुई है, जिसमें मोदी और शाह सहित सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे।

अत्तर के खिलाफ कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है मामला
वहीं हैदराबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे तब से सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं जब से उदयपुर में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर एक पोस्ट पसंद करने के लिए एक दर्जी का सिर कलम कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि अत्तर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आईपीसी की अन्य धाराओं तहत गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- हमारे बैंक खातों से सैकड़ों करोड़ रुपये गायब : आंध्र प्रदेश सरकारी कर्मचारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव