रायबरेली: ऊंचाहार क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बरसात के बीच बिजली जानलेवा हो गई है। बुधवार की रात दो अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में कूलर व पंखे में प्रवाहित हो रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर पूर्व बीडीसी समेत दो युवकों की मौत हो गई है। दोनो शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

रायबरेली। बरसात के बीच बिजली जानलेवा हो गई है। बुधवार की रात दो अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में कूलर व पंखे में प्रवाहित हो रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर पूर्व बीडीसी समेत दो युवकों की मौत हो गई है। दोनो शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पहली घटना क्षेत्र के गांव निबावर में हुई है। यहां के निवासी पूर्व बीडीसी नीरज कुमार पंचायती राज विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता था। बुधवार की रात कूलर को हाथ से पकड़ कर घूम रहा था। इसी बीच कूलर में प्रवाहित हो रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद आनन-फानन में स्वजन निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सवैया तिराहा के पास की है

वहीं दूसरी घटना सवैया तिराहा के पास की है। प्रयागराज के चंद्रभान चटिया निवासी पंकज कुमार सवैया तिराहा पर किराए का कमरा लेकर पानी पूरी (गोलगप्पे) की ठेली लगाता था। बुधवार की देर रात टेबल फैन को हाथ से उठाकर घुमा रहा था। इसी बीच वह पंखे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट आ गया। और पंखा ले कर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके कारण झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कमरे का आधा सटर खुला था, युवक को जमीन पर औंधे मुंह जमीन पर पड़ा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पचखरा गांव निवासी गृह स्वामी अमरदीप सिंह को दी। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी । कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि बिजली के करंट की चपेट में आकर दो युवकों के मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें-कानपुर: किशोरी से युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव करने पर फोड़ी आंख

संबंधित समाचार