महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, फडणवीस होंगे मुख्यमंत्री, शिंदे हो सकते हैं डिप्टी सीएम, 12 बागी विधायकों को भी मिला इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे का गुट मिलकर सरकार बनाएगा। इस बीच मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आई है, जिनको देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिल सकती है। …

मुंबई। महाराष्ट्र में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे का गुट मिलकर सरकार बनाएगा। इस बीच मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आई है, जिनको देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

लिस्ट के हिसाब से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं शिवसेना के 12 बागी विधायकों को भी इनाम में मंत्रिपद मिल सकता है। फिलहाल मुंबई में भारतीय जनता पार्टी और गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बैठकें चल रही हैं। शिंदे आज गोवा से मुंबई पहुंचेंगे। वह अपने साथ बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र भी लेकर आएंगे।

ये भी पढ़ें- ‘लालू प्रसाद यादव’ लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, सियासी खेमों में खलबली, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार