बुलंदशहर : इस नदी के पानी से खौफजदा हैं किसान, फसल बचाने की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। जिले के पचास से ज़्यादा किसान काली नदी के पानी से परेशान हैं। उन्होंने अपनी फसल को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। काली नदी के पानी से जिले के गांवों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का आरोप है कि अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं, लेकिन …

बुलंदशहर, अमृत विचार। जिले के पचास से ज़्यादा किसान काली नदी के पानी से परेशान हैं। उन्होंने अपनी फसल को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। काली नदी के पानी से जिले के गांवों की फसल बर्बाद हो रही है।

किसानों का आरोप है कि अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं करते। जिसके चलते किसानों को परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि काली नदी के आसपास के इलाके में बारिश के दौरान जलभराव से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। बारिश के सीजन में काली नदी के ओवरफ्लो होने के कारण गुलावठी, अगौता क्षेत्र के गांव के साथ रमपुरा, ऐमनपुर, क्रियावली, कुराला, मामन, अच्छेजा घाट, जालपी समेत खुर्जा, पहासू क्षेत्र के 60 गांवों के किसान परेशान होते हैं।

भाकियू महाशक्ति और भाकियू भानू द्वारा भी किसानों की इस समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें –निरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘फसल’ अगस्त में होगी रिलीज

संबंधित समाचार