रुड़की: मां- बेटी से दुष्कर्म करने वाले पांच दरिंदे गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश के हैं चार आरोपी

रुड़की, अमृत विचार। हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार 24 जून की रात रुड़की में एक महिला और उसकी छह साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। पुलिस टीम की इस कामयाबी …
रुड़की, अमृत विचार। हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार 24 जून की रात रुड़की में एक महिला और उसकी छह साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार, घटना के दिन महिला और उसकी बेटी को सोनू नाम के युवक ने अपनी बाइक से कलियर से लिफ्ट देने के लिए बैठाया था। रास्ते में उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया। इस दौरान ऑल्टो कार सवार चार लोग वहां पहुंचे जिन्हें देखकर सोनू वहां से भाग गया। कार सवार लोगों ने महिला और उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाया और मुख्य रास्ते से अंदर की ओर खेतों में ले जाकर गैंगरेप किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद अभियुक्त मां-बेटी को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा, कलियर पिछले शुक्रवार को मां बेटी को कलियर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ बाइक में बैठा कर ले गया। रास्ते में उसने सुनसान स्थान पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी राजीव तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसी के गांव का सुबोध भी था। अन्य आरोपी सोनू और जगदीश निवासी साल्हापुर थाना देवबंद , सहारनपुर को भी घटना में शामिल होना पाया गया। आरोपियों ने बताया कि महिला के साथ सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। उसकी बच्ची के साथ कार में दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने वह उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए।
छानबीन से पता चला कि ऑल्टो कार राजीव उर्फ विक्की तोमर (पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर यूपी) के नाम पर पंजीकृत है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर राजीव उर्फ विक्की तोमर (उम्र 46 वर्ष) व सुबोध (उम्र 30 वर्ष, पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर) को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथी सोनू तेजियान (उम्र 32 वर्ष, पुत्र यशपाल सिंह निवासी साल्हापुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर) और जगतील (पुत्र स्व. फूल शिव निवासी साल्हापुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर) के नाम बताए। आरोपी राजू उर्फ विक्की तोमर भारतीय किसान यूनियन में मंडल महासचिव है।