बहराइच: प्लास्टिक मुक्त नगर के लिए चला अभियान, जागरूकता रैली के साथ लोगों को दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नगर में गुरुवार को प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जागरूकता रैली के साथ लोगों को शपथ दिलाई गई। जिसमें लोगों ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने की बात कही। एक जुलाई से पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी के लिए नगर और शहर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। …

बहराइच। नगर में गुरुवार को प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जागरूकता रैली के साथ लोगों को शपथ दिलाई गई। जिसमें लोगों ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने की बात कही।

एक जुलाई से पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी के लिए नगर और शहर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नगर पंचायत जरवल में अध्यक्ष तस्लीम बानो की अगुवाई में कार्यालय नगर पंचायत जरवल के सभी कर्मचारियों को प्लास्टिक मुक्त जरवल हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही पॉलिथीन से प्रदूषण और सेहत पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया।।रैली के द्वारा नगरवासियों को जागरूक किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में कार्यालय के वरिष्ठ लेखा लिपिक मोहम्मद शाहिद ,मोहम्मद शारिफ लिपिक, कलीम अहमद, सफाई नायक संजीव कुमार ,रंजीत कुमार सहायक (सफाई नायक ) ओमकार प्रसाद ओमान खान आमिर खान जिला प्रोग्राम मैंनेजर गौतम मिश्रा,जिला समन्वयक लोकेश कुमार एव समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पढ़ें-अयोध्या: उदयपुर हत्याकांड को लेकर हिन्दू संगठनों ने फूंका पुतला, संतों में भी आक्रोश

संबंधित समाचार