गोंडा: एकतरफा प्रेम में महिला की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। सेमरी कला के पांडे पुरवा में हुई महिला की हत्या एक तरफा प्रेम में की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत शुक्रवार की सुबह 9 बजे सेमरी कला के पांडे पुरवा निवासी राम कुमार की पत्नी उत्तिमा घास काटने के लिए घर से बाहर निकली थी। …

गोंडा। सेमरी कला के पांडे पुरवा में हुई महिला की हत्या एक तरफा प्रेम में की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत शुक्रवार की सुबह 9 बजे सेमरी कला के पांडे पुरवा निवासी राम कुमार की पत्नी उत्तिमा घास काटने के लिए घर से बाहर निकली थी। दोपहर तक जब वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी तलाश की। देर शाम गांव के पास स्थित एक तालाब के किनारे मक्के के खेत में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था।

लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे थे। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद उमरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। जिसके बाद ग्राम पंचायत के सिद्धौटी व सेमरी के कई लोग हिरासत में लिए गए और गहन पूछताछ के बाद पता चला कि राम लौटन पुत्र गुल्ले निवासी सिद्धौटी ने एकतरफा प्रेम में महिला को मौत के घाट उतारा था।

आरोपी महिला के साथ अनैतिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसके इनकार करने और घर पर बता देने की धमकी के बाद लोकलज्जा के डर से आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस बावत थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज मुकेश पांडे ने बताया कि राम लौटन ने एकतरफा प्रेम में महिला की हत्या की थी। आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया है।

पढ़ें-गोंडा: नौ ब्लाकों के सहायक विकास अधिकारी बदले, लिपिकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल

संबंधित समाचार