पांच दिन में पूरा करें स्पर निर्माण का कार्य: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। डीएम और एसपी ने गुरुवार को महसी में बन रहे स्पर का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को पांच दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने गुरुवार को बौंडी कस्बे में …

बहराइच। डीएम और एसपी ने गुरुवार को महसी में बन रहे स्पर का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को पांच दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने गुरुवार को बौंडी कस्बे में आयोजित चौपाल में शामिल हुए। इसके बाद बेलहा-बेहरौली तटबंध के किलोमीटर संख्या 55.700 पर बने स्पर संख्या एक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पर मरम्मत कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश दिये।

साथ ही यह भी निर्देश दिया कि 3.54 करोड़ की लागत से बन रही सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में निर्धारित मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। डीएम व एसएसपी ने इससे पूर्व थाना बौण्डी का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव इत्यादि का जायजा लिया।

थाने की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा लंबित विवेचनाओं में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने थाने में हो रहे मरम्मत कार्य को देख थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद की प्रसन्सा भी की।

पढ़ें-कानपुर में दंगाइयों के विरुद्ध कानून करेगी अपना काम: जल शक्ति मंत्री

संबंधित समाचार