नवयुवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये बैंकों से ऋण उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा हैः प्रेमावती
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में गुरुवार को आयोजित मिशन रोजगार संगम श्रण मेला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने लाभार्थियों को से कहा कि प्रदेश सरकार नवयुवकों को आत्म निर्भर बनाने के लिये प्रधानमंत्री सृजन रोजगार एवं मुख्यमंत्री स्वरोगार आदि विभिन्न योजनाओं …
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में गुरुवार को आयोजित मिशन रोजगार संगम श्रण मेला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने लाभार्थियों को से कहा कि प्रदेश सरकार नवयुवकों को आत्म निर्भर बनाने के लिये प्रधानमंत्री सृजन रोजगार एवं मुख्यमंत्री स्वरोगार आदि विभिन्न योजनाओं के माध्यम उद्योग आदि स्थापित करने के लिये हेतु बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होने लाभार्थी से कहा कि उद्योग स्थापित करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करायें और सरकार की रोजगार परक योजनाओं की प्रति जागरूक भी करें। संगम ऋण मेला में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 19 लाभार्थियों को 97 लाख 85 हजार रूपया के ऋण स्वीकृत पत्र प्रदान किये।
उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने अध्यक्ष एवं उपस्थित अधिकारियों व लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लक्ष्य के अनुरूप 100 दिन 1700 के स्थान पर 1893 लोगों को उद्योग आदि के लिए ऋण उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया पौधरोपण
