अमरोहा : रुपयों के लेनदेन को लेकर पल्लेदार की चाकू घोंपकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रुपयों के लेनदेन को लेकर पल्लेदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों लोगों ने एक दूसरे पर हमला किया था। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पल्लेदार की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल आरोपी हमलावर …

अमरोहा, अमृत विचार। रुपयों के लेनदेन को लेकर पल्लेदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों लोगों ने एक दूसरे पर हमला किया था। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पल्लेदार की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल आरोपी हमलावर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला बुधवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जट बाजार का है। शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में दिलशाद का परिवार रहता है। वह एक कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी करता है। आरोप है कि दिलशाद ने कुछ दिन पहले मोहल्ला जट बाजार निवासी जावेद उर्फ मुशर्रत को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। जिसके बाद जावेद उर्फ मुशर्रत से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने नहीं दिए। बुधवार की देर रात दिलशाद जट बाजार में आया था। आरोप है कि जावेद उर्फ मुशर्रत ने दिलशाद पर चाकू से हमला कर दिया।

इसके बाद दोनों से बीच चाकूबाजी हुई। जावेद ने दिलशाद के चाकू घोंप दिया। घटना में दिलशाद और जावेद लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। गंभीर रूप से घायल दिलशाद को उसके परिजन इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस ने घायल जावेद उर्फ मुशर्रत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दिलशाद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच चाकूबाजी हुई थी। जिसमें दिलशाद की मौत हो गई। मृतक के भाई तहरीर पर आरोपी जावेद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत: ढोल बजवाकर चस्पा कराए कुर्की उद्घोषणा नोटिस

 

संबंधित समाचार