हरदोई: सरकार हुई सख्त, एसटीएफ के हवाले किए जाएंगे फर्जी शिक्ष
हरदोई। फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने शिक्षकों को ले कर सरकार और सख्त हो गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को चिट्ठी भेज कर कहा है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे एसटीएफ को सौंपे,ताकि एसटीएफ फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों से सख्ती से पेश आए। महानिदेशक …
हरदोई। फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने शिक्षकों को ले कर सरकार और सख्त हो गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को चिट्ठी भेज कर कहा है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे एसटीएफ को सौंपे,ताकि एसटीएफ फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों से सख्ती से पेश आए।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने जारी की चिट्ठी में कहा है कि पूरे प्रदेश में 176 शिक्षकों ने फर्ज़ीवाड़ा करते हुए नौकरी हासिल करते हुए सरकार को गुमराह करने का काम किया है।
यहां ज़िले में ऐसे पांच शिक्षक तैनात है, जिनमें संगीत पाल,शशिवेंद्र पाल,गीता देवी,बृजेंद्र पाल और मंशाराम शामिल हैं।ऐसे शिक्षकों के खिलाफ गुरुवार तक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी जानकारी एसटीएफ को तुरंत सौंपे ताकि फर्ज़ीवाड़ा करने वाले शिक्षकों से सख्ती से निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा अन्तर्राज्यीय गिरोह, मादक पदार्थ की करते थे तस्करी
