बरेली: हत्या से पर्दा उठाने के लिए जंक्शन जीआरपी ने खंगाले सीसीटीवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को चंदोसी स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के दिव्यांग कोच से एक युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करना बताया गया। ट्रेन चलने से पहले बरेली में युवती की हत्या की आशंका के चलते जीआरपी बरेली जंक्शन भी हाथ पैर मार रही है, लेकिन कुछ हासिल …

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को चंदोसी स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के दिव्यांग कोच से एक युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करना बताया गया। ट्रेन चलने से पहले बरेली में युवती की हत्या की आशंका के चलते जीआरपी बरेली जंक्शन भी हाथ पैर मार रही है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। जीआरपी ने वाशिंग लाइन के कर्मचारियों से भी पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। किसी भी सीसीटीवी में युवक दिखाई नहीं दिए हैं।

दरअसल बुधवार सुबह बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 7:30 बजे चंदौसी पहुंची तो ट्रेन रुकने के दौरान दिव्यांग कोच में युवती का शव मिला था। मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया तो उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय सपना पुत्री केहरी सिंह निवासी ग्राम नगला मानसिंह गणेश नगर 30 फुटा रोड थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई।

युवती के परिजनों ने जीआरपी को बताया कि वह पहले बरेली में प्राइवेट नौकरी करती थी और कुछ दिन से शाहजहांपुर में नौकरी कर रही थी। ट्रेन बरेली-जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 से बनकर चलती है ऐसे में बरेली में युवती की हत्या की आशंका के चलते बरेली जंक्शन जीआरपी भी इस मामले में जांच कर रही है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि मुख्य द्वार, प्लेटफार्म, आरक्षण कार्यालय से लेकर जंक्शन पर कुल 38 कैमरे लगे हैं। जिनको चेक कर लिया गया है लेकिन किसी भी कैमरे में युवती दिखाई नहीं दे रही। इसके अलावा वाशिंग लाइन के कर्मचारियों से भी बातचीत हुई लेकिन उन्होंने भी किसी लड़की को देखे जाने से इनकार किया है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्र में आते हैं। अगर लड़की ने सुभाषनगर छोर से प्रवेश किया होगा तो पता चलना मुश्किल है, क्योंकि यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

ये भी पढ़ें- अब कम खर्च में बरेली में ही हो सकेगा घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण

 

 

संबंधित समाचार