गोरखपुर: नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जनपद के कुसम्ही जंगल मे अपने सहपाठी संग घूमने आइ कक्षा 9वीं की एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 27 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने छात्रा के बयान और उसके पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आज तीन को गिरफ्तार कर लिया …

गोरखपुर। जनपद के कुसम्ही जंगल मे अपने सहपाठी संग घूमने आइ कक्षा 9वीं की एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 27 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने छात्रा के बयान और उसके पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आज तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक खोराबार थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा बीते 27 जून को अपने एक सहपाठी के साथ कुसम्ही जंगल मे घूमने गयी थी । जहां 5 लड़कों ने उन दोनों को घेर लिया और छात्रा के दोस्त से मारपीट कर उसको भगा दिया। इसके बाद छात्रा को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया।

शोर मचाने के भय से उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा बेहोश हो गई। इस दौरान मारपीट से घबराकर उसका दोस्त जंगल से हाईवे पर पहुंचकर पुलिस की मदद लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रा को बेहोश हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

आज एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक नाबालिग है। जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। छात्रा के बयान और पिता की तहरीर पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनकी पहचान भोलू उर्फ विशाल यादव निवासी जंगलसिकरी खोराबार, सुरेंद्र पासवान निवासी जंगलसिकरी खोराबार और हाटा कुशीनगर के एक नाबालिग के रुप में हुई।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी स्पेशल कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

संबंधित समाचार