बरेली: मनौना बाईपास मार्ग के निर्माण में अतिक्रमण बना बाधा, काम प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत नव निर्माण कार्य नारायण दूध फैक्ट्री से मनौना बाईपास मार्ग के निर्माण में अतिक्रमणकारी बाधा बन रहे हैं। जिस वजह से काम प्रभावित हो रहा है, दो माह से बंद है। सहायक अभियंता द्वारा एफआइआर दर्ज कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार …

बरेली, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत नव निर्माण कार्य नारायण दूध फैक्ट्री से मनौना बाईपास मार्ग के निर्माण में अतिक्रमणकारी बाधा बन रहे हैं। जिस वजह से काम प्रभावित हो रहा है, दो माह से बंद है। सहायक अभियंता द्वारा एफआइआर दर्ज कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही आंवला एसडीएम को एफआईआर दर्ज किए जाने के लिए पत्र लिखा है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में नारायण दूध फैक्ट्री से मनौना बाईपास तक सीसी रोड बनाए जाने के प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव पास होने के बाद इस मार्ग पर मै. अनिल कुमार मीरगंज बरेली द्वारा निर्माण कार्य 21 अगस्त 2021 को कार्य शुरू कर दिया गया।

मार्ग पर मिट्टी एवं एक कोट पत्थर कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरा कोट किए जाना है। उक्त कार्य में शरद कुमार शर्मा व अनिकेश भरद्वाज द्वारा मार्ग के प्रारंभ में नारायण दूध फैक्ट्री के पास नव निर्माणाधीन मार्ग पर पत्थर को हटा दिए गए हैं और मिट्टी खोदकर नींव भराई का कार्य किया जा रहा है। आधे से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है।

ठेकेदार की ओर से कार्य में व्यवधान डालने वालों को हिदायत भी दी गई, लेकिन वह अतिक्रमण किए हुए हैं। सहायक अभियंता की शिकायत पर जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अधिशाषी अभियंता को अवगत कराया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिशाषी अभियंता ने शरद कुमार शर्मा और अनिकेश भरद्वाज को नोटिस जारी किया है।

सरकारी कार्य में बाधा डालने और निर्माणाधीन मार्ग पर कब्जा किए जाने पर दो लोगों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही आंवला एसडीएम को एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए पत्र लिखा गया है। – नारायण सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

ये भी पढ़ें- बरेली: पाॅलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

 

संबंधित समाचार