सुलतानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
सुलतानपुर। अज्ञात वाहन ने एक किशोर को टक्कर मार दिया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी जाजूपुर गांव निवासी अमर रैदास उम्र (12) वर्ष पुत्र गुरुदीन रैदास शुक्रवार की सुबह पांडेयबाबा बाजार से मुर्गी का दाना लेकर लखनऊ बलिया राजमार्ग से होकर जा रहा …
सुलतानपुर। अज्ञात वाहन ने एक किशोर को टक्कर मार दिया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी जाजूपुर गांव निवासी अमर रैदास उम्र (12) वर्ष पुत्र गुरुदीन रैदास शुक्रवार की सुबह पांडेयबाबा बाजार से मुर्गी का दाना लेकर लखनऊ बलिया राजमार्ग से होकर जा रहा था। बाजार में ही अज्ञात चार पहिया वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी।
घायलावस्था में किशोर को मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां मौजूद चिकित्सक ने अमर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पारिवारिकजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजवाने की कार्यवाही की।
पढ़ें-मेरठ: गुमशुदा युवक का पटरी किनारे मिला शव, जानें पूरा मामला
