गोंडा: शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों के उपकरण जले
गोंडा/नवाबगंज। कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें दुकान में रखे लाखों की कीमत के उपकरण जलकर राख हो गये। दुकानदार ने थाने पर तहरीर दी है। दुकान के मालिक अरूण कुमार मिश्रा पुत्र भृगनायक ने बताया कि पड़ाव मोहल्ले …
गोंडा/नवाबगंज। कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें दुकान में रखे लाखों की कीमत के उपकरण जलकर राख हो गये। दुकानदार ने थाने पर तहरीर दी है। दुकान के मालिक अरूण कुमार मिश्रा पुत्र भृगनायक ने बताया कि पड़ाव मोहल्ले में पहलवान वीर मंदिर के पास उनकी इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है जिसमें शार्ट सर्किट के कारण शुक्रवार की भोर में लगभग 03 बजे आग लग गई।
जिसकी सूचना पड़ोसियों और डायल-112 पुलिस द्वारा उन्हें दी गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा फ्रिज, कूलर, बैट्री और तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो चुके थे। इस मामले में दुकानदार ने थाने पर तहरीर दी है।थाना अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
पढ़ें-इटावा: बिल बकाया होने पर लाइनमैन ने किसान को किया जलील, पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या
