रामपुर: आईआईए के चेयरमैन बने विपिन गुप्ता
रामपुर, अमृत विचार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन रामपुर चैप्टर के वाइस चेयरमैन विपिन गुप्ता को आईआईए के नेशनल प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 के लिए रामपुर चैप्टर का चेयरमैन घोषित किया है। चैप्टर के वर्तमान चेयरमैन एसके गुप्ता ने विपिन गुप्ता की नियुक्ति का स्वागत किया है। आशा जताई है कि उनके कार्यकाल में आईआईए …
रामपुर, अमृत विचार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन रामपुर चैप्टर के वाइस चेयरमैन विपिन गुप्ता को आईआईए के नेशनल प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 के लिए रामपुर चैप्टर का चेयरमैन घोषित किया है। चैप्टर के वर्तमान चेयरमैन एसके गुप्ता ने विपिन गुप्ता की नियुक्ति का स्वागत किया है। आशा जताई है कि उनके कार्यकाल में आईआईए रामपुर चैप्टर इंडस्ट्री की सभी समस्याओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा।
आईआईए के सचिव श्रीष गुप्ता ने नवनियुक्त चेयरमैन विपिन गुप्ता को उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा है कि एसके गुप्ता के कार्यकाल में इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का समाधान कराया गया है इसमें प्रशासन का भी काफी सहयोग मिला है। पूरी कार्यकारिणी ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग किया है।
उन्होंने भी आशा व्यक्त की है कि विपिन गुप्ता के आगामी कार्यकाल में आईआईए नई ऊंचाइयों को छुएगा। विपिन गुप्ता को एसके गुप्ता, एसके अग्रवाल, विष्णु कपूर, प्रदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आकाश सक्सेना हनी, मनोज गर्ग, दीपक गोयल, संजीव अग्रवाल, अंशुमान खेतान, अरविंद नंदा, अमित जैन,सौरभ दीक्षित,रमेश अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: निजी अस्पताल में ढाई माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
