अलीगढ़ में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पालीथिन के खिलाफ चलाया गया जन जागरण अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अलीगढ़ नगर निगम ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अन्तर्गत विभागीय अधिकारी सरकारी कार्यालयों, बाजार, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पालथीन त्यागने की शपथ दिला रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम का प्रवर्तन दल दुकानों में चेकिंग कर प्लास्टिक …

अलीगढ़। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अलीगढ़ नगर निगम ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अन्तर्गत विभागीय अधिकारी सरकारी कार्यालयों, बाजार, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पालथीन त्यागने की शपथ दिला रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम का प्रवर्तन दल दुकानों में चेकिंग कर प्लास्टिक उत्पाद व पालीथिन जब्त कर रहा है।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए वृहद जन जागरूकता रेस अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। शुक्रवार से इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में ये अभियान नगर निगम ने शुरू किया है। अभियान के तीसरे दिन महानगर के विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक उत्पाद और पालीथिन त्यागने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।

आयकर विभाग मेंआयोजित शपथ कार्यक्रम में निगम अधिकारियों ने पालीथिन त्यागने की शपथ दिलाते हुए अपने घर-परिवार और बच्चों को पालीथिन का प्रयोग न करने के साथ जीव-जंतुओं और मानव शरीर पर इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। टीकाराम महाविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर निकली जागरूकता रैली, छोटी बच्ची ने दिया बड़ा संदेश

संबंधित समाचार