बहराइच: शिकायत के बाद भी विभाग नहीं बदलवा रहा ट्रांसफार्मर, बिजली, पानी को तरस रहे गांव के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। असवा गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व अधिक भार के चलते फुंक गया था। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारियों से की। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। इससे गांव की चार हजार की आबादी बिजली पानी को तरस रही है। प्रदेश सरकार ने ट्रांसफार्मर …

बहराइच। असवा गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व अधिक भार के चलते फुंक गया था। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारियों से की। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। इससे गांव की चार हजार की आबादी बिजली पानी को तरस रही है।

प्रदेश सरकार ने ट्रांसफार्मर जलने या फुंकने पर उसे 24 घंटे में बदलने का निर्देश दिया है। लेकिन सरकार का यह आदेश बिजली विभाग के कर्मचारी हवा हवाई साबित कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला नानपारा तहसील के असवा मोहम्मदपुर गांव में देखने को मिला। गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से पूरे गांव को बिजली दी जाती है।

तीन दिन पूर्व अधिक भार के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र पर दी गई। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। गांव निवासी राम बाबू, ननकाऊ, आदित्य, श्याम सुंदर, सुमंत कुमार और जानकी प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

सभी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। इस मामले में एक्सईएन कृष्ण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। इसके बाद ट्रांसफार्मर बदलवाया जायेगा।

पढ़ें-बरेली: सिविल लाइंस में ट्रांसफार्मर के पास गैस रिसाव, 1 घंटे तक रही दहशत

संबंधित समाचार