सहारनपुर: किराना व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी, जिला प्रसासन ने दी सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। राजस्थान के उदयपुर की तरह सहारनपुर के कस्बा रामपुर मनिहारान में किराना व्यापारी कन्हैया लाल माहेश्वरी को हत्या की धमकी भरा पत्र मिला है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने शुक्रवार को बताया कि कन्हैया लाल माहेश्वरी को सुरक्षा की खातिर एक गनर …

सहारनपुर। राजस्थान के उदयपुर की तरह सहारनपुर के कस्बा रामपुर मनिहारान में किराना व्यापारी कन्हैया लाल माहेश्वरी को हत्या की धमकी भरा पत्र मिला है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने शुक्रवार को बताया कि कन्हैया लाल माहेश्वरी को सुरक्षा की खातिर एक गनर उपलब्ध करा दिया गया है।

पुलिस और प्रशासन मामले की तहकीकात कर रहा है। एसएचओ रामपुर मनिहारान विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारी कन्हैया लाल माहेश्वरी का मकान मोहल्ला महाजनान में एक गली में है। उसके मकान के जंगले से अज्ञात ने बीती रात एक धमकी भरा पत्र डाला था जिस पर लिखा था “कन्हैया लाल माहेश्वरी अब तेरी हत्या की बारी है उदयपुर जैसा।”

इस मामले को लेकर पुलिस सतर्क भी है और व्यापारी के घर की तरफ जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की लगातार जांच की जा रही है। पुलिस के बड़े अफसरों को उम्मीद है कि धमकी भरा पत्र डालने वालों को जल्द ही चिन्हित कर लिया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: महिला स्वास्थ्य कर्मियों को दबंग ग्राम प्रधान ने कहे अपशब्द, दी धमकी

संबंधित समाचार