संभल : कूलर उठाते समय करंट से युवक की मौत, पत्नी भी गंभीर रूप से झुलसी
संभल, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को बरामदे में रखे कूलर को कमरे में रखते समय दंपती करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। कैलादेवी थाना …
संभल, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को बरामदे में रखे कूलर को कमरे में रखते समय दंपती करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कुदारसी निवासी कुंवरपाल पुत्र केदारी रात को गांव में लगन समारोह में शामिल होने गया था। देर रात को जैसे ही वह लौटकर आया तो बरामदे में रखे कूलर को कमरे में रखने लगा। कूलर को कमरे में रखवाने के लिए उसकी पत्नी प्रीति भी मदद कराने लगी। जैसे ही कूलर को हाथ लगाया तो दोनों पति-पत्नी कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। दोनों की चीख निकल गई और बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार को सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और केबल को बोर्ड से हटाकर कूलर में दौड़ रहे करंट को रोका, लेकिन तब तक करंट लगने की वजह से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन दंपती को आनन फानन में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। अस्पताल में महिला जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव को लेकर घर पहुंचे। शव के पहुंचते ही घर पर परिजनों को सांत्वना देने वाले मोहल्ले के लोगों का तांता लग गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
इकलौती संतान था कुंवरपाल
परिजनों के मुताबिक मृतक कुंवरपाल अपने पिता केदारी की इकलौती संतान थी। उसकी शादी जनपद अलीगढ़ के एक गांव निवासी प्रीति के साथ एक वर्ष पहले हुई थी और अभी तक उनके कोई संतान भी पैदा नहीं हुई थी। कुछ वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है और घर की सारी जिम्मेदारी मृतक ही उठाता था। कुंवरपाल की मौत होने से गांव में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें:- संभल : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
