लखनऊ: आम के बाग में करंट से किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ- दुबग्गा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब पका आम खाने के लालच में 13 वर्षीय किशोरी की जिंदगी छिन गई। बाग के चारों तरफ कटीले तार से लगे हुए थे। इन्हीं तार में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इस हादसे में आक्रोशित …

लखनऊ- दुबग्गा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब पका आम खाने के लालच में 13 वर्षीय किशोरी की जिंदगी छिन गई। बाग के चारों तरफ कटीले तार से लगे हुए थे। इन्हीं तार में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इस हादसे में आक्रोशित लोगों ने कानपुर बाईपास पर जाम लगा दिया।

दुबग्गा थानाक्षेत्र निवासी नीरज उर्फ कल्लू तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह आग के बागान में आम उठाने गया था। बाग की सुरक्षा के लिए चारों तरफ कटीला तार लगाया गया था। वह कटीले तार के बीच से निकलने लगा लेकिन उस तार में करंट उतर आया।

किशोर जैसे ही तार के संपर्क में आया तो वह छटपटाने लगा और घटनास्थल पर ही उनसे दम तोड़ दिया। किशोर को करंट लगाने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग में कॉल किया। इसके बाद उपकेंद्र से सप्लाई बंद की गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि मौजूद परिवारिक सदस्यों ने बहुत बार कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।

किशोर के चाचा गणेश ने बताया कि वह गांव की एक दुकान पर काम करता था। वह रोज की तरह घर से दुकान के लिए निकला था। मगर रास्ते में आम का बाग देख कर वह ठहर गया। कंटीले तारों के बीच से निकलने की जुगत में उसकी जान चली गई। इस पर आक्रोशत परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संबंधित समाचार