लखनऊ : एलआईसी कर्मी के घर पर फर्नीचर व्यापारी ने झोंका फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । विकासनगर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-अफरा-तफरी मच गयी। जब फर्नीचर व्यापारी ने एलआईसी कर्मी के घर पर गोली चला दी। जिससे मकान की खिड़की पर लगा कांच टूटकर फर्श में गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर विकासनगर पुलिस ने फर्नीचर व्यापारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज …

लखनऊ । विकासनगर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-अफरा-तफरी मच गयी। जब फर्नीचर व्यापारी ने एलआईसी कर्मी के घर पर गोली चला दी। जिससे मकान की खिड़की पर लगा कांच टूटकर फर्श में गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर विकासनगर पुलिस ने फर्नीचर व्यापारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि, विकासनगर थानाक्षेत्र के सेक्टर-दो निवासी राजेश तिवारी एलआईसी में डेवलमेंट अधिकारी है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में फर्नीचर व्यापारी विवेक सिंह सपरिवार रहता है। पीड़ित का कहना है कि गुरुवार रात तकरीबन 11.30 बजे वह परिवारिक सदस्यों के साथ खाना खा रहे थे।

इसी बीच विवेक ने उनके घर पर गोली चला दी। जिससे उनके घर खिड़की मं लगा कांच टूट गया। बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर वह बाहर निकले। तो उन्होंने विवेक को भागते हुए देखा। पीड़ित का आरोप है कि फर्नीचर व्यापारी ने उन्हें जान से मारने की नियत से गोली चला थी।

इस सम्बन्ध में विकासनगर थाना प्रभारी तेज बहादूर सिंह का कहना है कि राजेश तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने विवेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़ित का कहना है कि फर्नीचर व्यापारी पहले भी कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर चुका है।

यह भी पढ़ें- आगरा : प्रदेश के इन जिलों में ‘अग्निपथ योजना’ की बढ़ रही तपिश, उग्र प्रदर्शन का रहा दूसरा दिन

संबंधित समाचार