बांदा: दो किसानों ने की आत्महत्या, गांव में मची सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न कारणों से परेशान होकर दो किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तिंदवारा गांव के भगनापुरवा मजरा में आर्थिक तंगी से जूझ रहा 47 वर्षीय किसान राज नारायण शुक्रवार को शौंच के लिए गांव के बाहर गया था। …

बांदा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न कारणों से परेशान होकर दो किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तिंदवारा गांव के भगनापुरवा मजरा में आर्थिक तंगी से जूझ रहा 47 वर्षीय किसान राज नारायण शुक्रवार को शौंच के लिए गांव के बाहर गया था। जहां उसने पेड़ में रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि मृतक के ऊपर बैंक व गांव के कुछ लोगों का कर्ज था।
जिसे न चुका पाने से वह परेशान था। वहीं उसकी सब्जी की फसलें भी अन्ना मवेशी चर गए थे। जिससे त्रस्त किसान ने खुदकुशी कर ली।

दूसरी घटना शुक्रवार को पडूई गांव में हुई जहां 70 वर्षीय किसान रामगोपाल वर्मा का शव घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला।

परिजनों के अनुसार अनायास हुई इस घटना का कारण अब तक अज्ञात है।
मृतक के परिवार से किसी की रंजिश नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि मृत किसानों के दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस विधिक कार्यवाही हेतु घटनाओं की जांच की जा रही है।

पढ़ें-बरेली: शिक्षकों के तबादलों से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर पड़ सकता है असर

संबंधित समाचार