मणिपुर लैंडस्लाइड: अब तक 81 लोगों की मौत, मलबे में फंसे कई जवान, CM बीरेन सिंह ने किया दौरा
मणिपुर। मणिपुर के नोनी जिले में 29 जून को हुए भूस्खलन में अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकी 18 टेरिटोरियल आर्मी जवानों के शवों का रेस्क्यू किया गया है। यहां फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव का काम जारी है। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन …
मणिपुर। मणिपुर के नोनी जिले में 29 जून को हुए भूस्खलन में अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकी 18 टेरिटोरियल आर्मी जवानों के शवों का रेस्क्यू किया गया है। यहां फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव का काम जारी है। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने मंत्रियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान की समीक्षा की।
सीएम एन बीरेन सिंह ने मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने इस घटना को इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा बताते हुए कहा कि, ‘ यह राज्य के इतिहास में सबसे खराब घटना है। इस दुखद हादसे में 81 लोगों की मौत हुई है। 18 टेरिटोरियल आर्मी के शवों का रेस्क्यू किया गया है। अभी भी 55 लोग फंसे हुए हैं। मिट्टी के कारण सभी शवों को निकालने में 2-3 दिन का समय और लगेगा।
ये भी पढे़ं- Earthquake In Iran : ईरान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत, 44 घायल
