रायबरेली: अस्पताल में तड़पकर मर गया घायल किशोर, नहीं मिली एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी एक किशोर खेत जा रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल को जिला चिकित्सालय …

रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी एक किशोर खेत जा रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल को जिला चिकित्सालय भेजा गया लेकिन समय पर एंबुलेंस न मिलने से किशोर की मौत हो गई है ।

क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी किशोर गौतम पुत्र रामदेव अपने घर से खेत के लिए जा रहा था तभी तिवारीपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल को आनन-फानन जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया , लेकिन सही समय पर एंबुलेंस ना पहुंचने से सीएससी में ही चोटिल किशोर की मौत हो गई।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ सत्यपाल ने बताया कि चोटिल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है लेकिन समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से किशोर की मौत सीएससी में हो गई है।मृतक के पिता ने बताया कि वह खेत पर कुछ कार्य कर रहा था। तभी बेटे की चोटिल होने की सूचना मिली जब अस्पताल आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें-बहराइच: हिस्सेदारी की बात नहीं बनी तो कथित पत्रकार ने मारपीट का लगाया आरोप

संबंधित समाचार