India vs England: इंग्लैंड के सहायक कोच ने कहा- ऋषभ पंत को सलाम लेकिन हम डरे नहीं हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। ऋषभ पंत के 146 रन ने भले ही उन्हें बैकफुट पर ला दिया हो लेकिन इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड ने कहा कि मेजबान टीम डरी हुई नहीं है और पांचवें टेस्ट में वापसी करेगी। पंत उस समय बल्लेबाजी के लिये उतरे जब भारत के पांच विकेट 98 रन पर गिर चुके थे। …

बर्मिंघम। ऋषभ पंत के 146 रन ने भले ही उन्हें बैकफुट पर ला दिया हो लेकिन इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड ने कहा कि मेजबान टीम डरी हुई नहीं है और पांचवें टेस्ट में वापसी करेगी। पंत उस समय बल्लेबाजी के लिये उतरे जब भारत के पांच विकेट 98 रन पर गिर चुके थे। पंत के शतक के दम पर भारत ने पहले दिन सात विकेट पर 338 रन बनाये। पंत ने 111 गेंद की पारी में 19 चौके और चार छक्के जड़े।

कोलिंगवुड ने पहले दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि हम लंबे समय तक दबाव में रहेंगे लेकिन पंत की पारी को सलाम । जब आप विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हैं तो विश्व स्तरीय प्रदर्शन होता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने से डरते नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में हमारे प्रदर्शन से स्पष्ट है कि हम विरोधी टीम से डरते नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे।हम ज्यादा से ज्यादा आक्रमण की कोशिश करते हैं और विकेट चटकाने का प्रयास करते हैं। हम रन रेट गिरने नहीं देना चाहते।’’

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 5th Test Day 2 : टीम इंडिया ने 36 साल बाद बर्मिंघम में बनाए 300 से ज्यादा रन, आज रविंद्र जडेजा के शतक पर नजर

संबंधित समाचार