कप्तान सविता पूनिया को उम्मीद, महिला हॉकी के मैच देखने आएंगे नीदरलैंड में बसे भारतीय दर्शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एम्सटेलवीन। राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया को उम्मीद है कि नीदरलैंड में बसे भारतीय विश्व कप के दौरान उनके मैच देखने आयेंगे। भारतीय टीम पूल बी के पहले मैच में रविवार को इंग्लैंड से खेलेगी। सविता ने कहा ,‘‘ नीदरलैंड में काफी भारतीय हैं और उम्मीद है कि वे मैच देखने आएंगे। …

एम्सटेलवीन। राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया को उम्मीद है कि नीदरलैंड में बसे भारतीय विश्व कप के दौरान उनके मैच देखने आयेंगे। भारतीय टीम पूल बी के पहले मैच में रविवार को इंग्लैंड से खेलेगी। सविता ने कहा ,‘‘ नीदरलैंड में काफी भारतीय हैं और उम्मीद है कि वे मैच देखने आएंगे। हमने देखा कि रोटेरडम में प्रो लीग मैचों के दौरान वे बड़ी संख्या में आये थे और दर्शकों के समर्थन से अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है।’’ विश्व कप 2018 में लंदन में भारत ने राउंड रॉबिन लीग में इंग्लैंड से ड्रॉ खेला था। उसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने ग्रुप चरण में इंग्लैंड को हराया था लेकिन कांस्य पदक का मुकाबला हार गए थे ।

सविता ने कहा ,‘‘ एक टीम के रूप में हमारा फोकस अपने प्रदर्शन पर रहेगा । इंग्लैंड और भारत के बीच कई करीबी मुकाबले हुए हैं और पिछले तीन चार साल में यह प्रतिद्वंद्विता अच्छी रही है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे कुछ खिलाड़ी उनकी गोलकीपर मैडी हिंजे को चुनौती देना चाहेंगे जो शानदार प्रदर्शन कर रही है । उनके पास लौरा उंसवर्थ, जिसेले एंसले , कप्तान होली पीयर्ने वेब जैसे बेहतरीन खिलाड़ी है।’’ भारत और इंग्लैंड को एफआईएच प्रो लीग में इस साल खेलना था लेकिन वह मैच रद्द हो गया।

सविता ने कहा ,‘‘ उनके खिलाफ खेलना तैयारी के लिये अच्छा होता लेकिन जो बीत गया, उसकी चिंता करने का कोई मतलब नहीं । हमारा लक्ष्य टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत करना है और टीम पूरी तरह से तैयार है।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : ऋषभ पंत बोले- गेंदबाजों को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव